नदलेस ने की ओपन मासिक गोष्ठी, 30/04/2022




नदलेस की ओपन मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्र काव्यपाठ एवं विचार विमर्श को लेकर नदलेस ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता डा. अनिल कुमार और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। काव्य पाठ करने वालों में क्रमशः अमित कुमार बौद्ध, बंशीधर नाहरवाल, मदनलाल राज, उमेश राज, डा. नविला सत्यदास, इंदु रवि, डा. राम कैन, डा. खन्ना प्रसाद अमीन, संतोष पटेल, डा. अमित धर्मसिंह, रामदास बरवाली, पुष्पा विवेक आदि कविगण रहे। गोष्ठी में उमरशाह, गीता कृष्णांगी, राजन तनवर, डा. हरकेश, अरुण कुमार प्रियम, विष्णु तनवर, लक्की चौहान आदि रचनाकार शामिल रहे। सभी कवियों और वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन पुष्पा विवेक ने किया। अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ने सभी कवियों की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि गोष्ठी अपेक्षाकृत सफल रही। समाज को प्रेरणा और दिशा देने वाली सभी कविताएं निश्चित तौर से समाज परिवर्तन के अपने उद्देश्य में कामयाब दिखाई दी। उम्मीद है नदलेस को इसी तरह आप सभी का रचनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। गोष्ठी में भारतीय दलित साहित्य एवं साहित्यकार कोश के लिए सभी रचनाकारों से संबंधित विवरण भेजने हेतु आह्वान किया गया। 

विस्तृत रिपोर्ट एक दो दिन बाद...









Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

नदलेस की ऑनलाइन काव्य पाठ मासिक गोष्ठी हुई, 26/10/2025 को

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को