नदलेस ने किया कहानी परिचर्चा का सफल आयोजन
नदलेस ने किया कहानी परिचर्चा का सफल आयोजन
आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नदलेस ने डा. टेकचंद की कहानी ' राम के नाम पर ' (जो हाल ही में नया पथ पत्रिका में प्रकाशित हुई है) पर परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता बंशीधर नाहरवाल ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। कहानी का यथोचित वाचन चंद्रकला ने किया। कहानी पर सारगर्भित टिप्पणी देने वालों में डा. मुकेश मिरोठा, ज्योति पासवान, पुष्पा विवेक, रानी कुमारी, जयराम पासवान, पूजा मदान, अमित बौद्ध, कुंवर नाज़ुक आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में लक्की चौहान, देव प्रसाद, गीता कृष्णांगी, प्रिया गहलोत, सुनीत कुमार, प्रदीप कुमार, धीरज वनकर, रजनी दिसोदिया, इंदु रवि, बी एल तोंदवाल, प्रमोद मेहरा, डा. नाविला सत्यादास और चितरंजन गोप लुकाटी आदि गणमान्य साहित्यकार मौजूद रहे। परिचर्चा बेहद सफल रही।
विस्तृत रिपोर्ट एक दो दिन बाद
अमित धर्मसिंह



Comments
Post a Comment