नदलेस की कार्यकारिणी की अनिवार्य बैठक की कार्यवाही
नदलेस की कार्यकारिणी की अनिवार्य बैठक की कार्यवाही
आज दिनांक 20/02/2022 को, नॉर्थ कैंपस की आर्ट फैकल्टी, हिंदी विभाग, दिल्ली विश्विद्यालय के लॉन में नदलेस ने कार्यकारिणी की अनिवार्य बैठक का आयोजन किया। कार्यकारिणी में गत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगे भी इसी तरह सक्रिय रहने की बात स्वीकारी। उसके बाद उपस्थित सदस्यों ने गत पांच माह की सदस्यता का शुल्क कोषाध्यक्ष बृजपाल सहज के पास जमा किया। तदुपरांत, कार्यकारिणी विचार के अंतर्गत संगठन की बेहतरी के लिए कार्यकारिणी में कुछ आवश्यक फेरबदल के साथ कुछ नए सदस्य जोड़े गए। कार्यकारिणी में फेरबदल के अंतर्गत संबंधित सदस्यों की व्यक्तिगत समस्याओं और व्यस्तताओं के चलते संरक्षक पुष्पा विवेक के स्थान पर कर्मशील भारती जी को संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष डा. अमित धर्मसिंह की जगह पुष्पा विवेक को उपाध्यक्ष बनाया गया और सचिव डा. राम कैन की जगह डा. अमित धर्मसिंह को महासचिव बनाया गया। इस्तीफा दे चुकी सह सचिव दीपा दमन वर्मा के स्थान पर अमिता मेहरोलिया को सहसचिव बनाया गया। सदस्य लोकेश चौहान के स्थान पर इंदु रवि जी को सदस्य बनाया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में दो नए सदस्य सुरेंद्र कुमार और हरकेश कुमार जोड़े गए। इसके बाद, उम्मीद जताई गई कि कार्यकारिणी के सभी नए पुराने सदस्य और पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने पद के अनुरूप नदलेस में कार्य करने के लिए कृतसंकल्प और प्रतिबद्ध रहेंगे। अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ने नदलेस की कार्यकारिणी में शामिल किए गए सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।।
डा. अमित धर्मसिंह
महासचिव, नदलेस
21/02/2022
Comments
Post a Comment